सारंगढ़

टी20 विश्व कप में भारत की दूसरी जीत, स्कॉटलैंड को महज 7 ओवर खेलकर हराया

सारंगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम ने आइसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। शुक्रवार को स्काटलैंड के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत ने टीम इंडिया को अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचाय दिया।
यह मैच एकतरफा ही रहा जहां पहले भारतीय गेंदबाजों ने स्काटलैंड की टीम को महज 85 रन पर ढेर किया फिर बल्लेबाजों ने 6.3 ओवर में जीत का लक्ष्य 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

अपने जन्मदिन 5 नवंबर को भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच में खेलने उतरे और टीम ने उनको शानदार जीत का गिफ्ट दिया। कोहली ने टूर्नामेंट के पिछले दो तीन टास हारने के बाद पहली बार यहां जीत हासिल की। भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रवींद्र जेडजा और मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट चटकाए और स्काटलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। 17.4 ओवर में स्काटलैंड की टीम 85 रन बनाकर सिमट गई।
भारतीय टीम को नेट रन रेट में सुधार करने के लिए 7.1 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल करना था। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने ऐसी तूफानी शुरुआत की जिसने टीम को महज 6.3 ओवर में ही जीत तक आसानी से पहुंचने का इंतजाम कर दिया। राहुल ने 18 गेंद पर अर्धशतक जमाया तो रोहित 30 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की।
मैच के बाद विराट और रोहित ने दिया सरप्राइज

भारतीय कप्तान विराट और उप कप्तान रोहित स्काटलैंड के साथ खेले गए मुकाबले के बाद उनके ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। इस बुरी हार के बाद टीम को अच्छा महसूस कराने के लिए ही दोनों वहीं गए थे। सभी खिलाड़ियों के साथ दोनों ने अलग अलग वक्त बिताया। विराट और रोहित जब बातें कर रहे थे तब सभी खिलाड़ी उनको तसल्ली से सुनते नजर आए। स्काटलैंड क्रिकेट के ट्विटर हैंडल पर इन तस्वीरों को साझा किया गया है। इसमें लिखा कि हम आपका बेहद सम्मान करते हैं विराट जो आपने वक्त निकाला।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest