सारंगढ़
केजरी राइस मिल में लगी भीषण आग, कई क्विंटल धान जलकर खाक





सारंगढ़: सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग पर चंदाई के समीप स्थित केजरी राइस मिल में अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से राइस मिल परिसर में रखा कई क्विंटल धान जलकर खाक हो गया। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है,
जिसे लेकर मामला जांच का विषय बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। मौके पर तहसीलदार, पटवारी सहित प्रशासन की टीम मौजूद रही और स्थिति का जायजा लिया।
🚒🔥




