छत्तीसगढ़सरसीवांं

गगोरी गांव में करमा विसर्जन के दौरान चेक डैम में फंसे ग्रामीण की मौत, रेस्क्यू टीम ने निकाली लाश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरसीवां तहसील के ग्राम गगोरी में करमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। 42 वर्षीय सम्मेलाल रात्रे पिता सहनू रात्रे करमा पूजा विसर्जन के लिए नाले में उतरे थे। अचानक बहाव तेज होने से वे चेक डैम के अंदर चैनल में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बीते दिन दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।

ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद भी शव बाहर नहीं निकाला जा सका। आज सुबह रायगढ़ से पहुंची रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौके पर पहुंचे सरसीवां तहसीलदार ने पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल बनाने के निर्देश दिए और परिजनों को आपदा प्रबंधन मद से मिलने वाली तत्काल सहायता राशि हेतु आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।

लगातार हुई बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest