छत्तीसगढ़सारंगढ़

“रक्तदान है महान सेवा” — जिलाध्यक्ष टुकेश्वर मानिकपुरी ने जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर निभाई मानवता

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
सर्व समाज युवा महासंघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष टुकेश्वर मानिकपुरी ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने यह कार्य निःस्वार्थ भावना से करते हुए सभी युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

टुकेश्वर मानिकपुरी हमेशा समाज के लिए तत्पर रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं। उन्होंने रक्तदान करने के बाद कहा:
“रक्तदान से रक्त कम नहीं होता, यह एक भ्रम है जिसे अब भुला देना चाहिए। रक्तदान करके आप भी मानवता की अलख जगा सकते हैं।”

अब तक वे तीन बार रक्तदान कर चुके हैं और हर बार जब किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है, वे बिना किसी संकोच के आगे आते हैं। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे भी रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में हिस्सा लें और समाज सेवा में अपनी भूमिका निभाएं।

उनके इस नेक कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है और युवाओं के लिए यह एक प्रेरणा बन गया है

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest