छत्तीसगढ़सारंगढ़

सफलता की कहानी : रमन भारती ने पूरा किया अपने पिता जी का सपना, बनेंगे डॉक्टर”


सारंगढ़-बिलाईगढ़। मेहनत और लगन से सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है — यह साबित कर दिखाया है ग्राम चुरेला निवासी रमन भारती ने। किसान परिवार से आने वाले रमन, पिता श्री विष्णु भारती और माता श्रीमती संतोषी भारती के पुत्र हैं।

रमन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा NDBA स्कूल टेड़ा में (KG-1 से कक्षा 2 तक) प्राप्त की। इसके बाद कक्षा 3 विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर में, कक्षा 4 और 5 एकलव्य पल्लिक स्कूल रेड़ा में, और कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय भोपदेवपुर (रायगढ़) से पूरी की।

साल 2023 में 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद रमन ने NEET की तैयारी के लिए कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि स्वयं अध्ययन पर भरोसा किया। 2024 में पहला प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हिम्मत न हारते हुए 2025 में दूसरी बार NEET परीक्षा दी और इस बार सफलता प्राप्त की।

अब रमन भारती का चयन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज – CIMS बिलासपुर में हुआ है।

रमन का कहना है कि “लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता।” उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Related Articles

Latest