सारंगढ़

कृषक उन्नति योजनांतर्गत जिले के 84058 किसानों को दिया गया 3237.96 लाख रु. धान का बोनस



खरीफ विपणन वर्ष 2025 में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 84058 किसानों ने अपना कुल 442948.84 मे.टन धान विक्रय किया जिसके अंतर राशि का भुगतान 28 फरवरी 2026 को ’’कृषक उन्नती योजना’’ के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा खेल मैदान, रहंगी, वि.ख. बिल्हा, जिला बिलासपुर से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के किसानों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से 3237.96 लाख रुपये का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शुक्ला भवन, विशालपुर, रायपुर रोड़ सारंगढ़ एवं जनपद पंचायत बरमकेला सभाकक्ष तथा जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सभाकक्ष से तीनो विकासखण्ड से कार्यक्रम में सीधा प्रसारण से जुड़े रहे।
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में “कृषक उन्नति योजना” अंतर्गत कृषि आदान सहायता राशि वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. संजय कन्नौजे, कलेक्टर महोदय, सारंगढ़- बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम शुक्ला भवन, विशालपुर, रायपुर रोड़ सारंगढ़ में आयोजन हुआ। उप संचालक कृषि महोदय ने योजना की विस्तृत जानकारी दिए। कार्यक्रम माननीय श्री संजय भूषण पाण्डेय, अध्यक्ष, जिला पंचायत सारंगढ-बिलाईगढ़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसल विविधीकरण एवं शासकीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि आदान सहायता राशि का प्रमाण पत्र माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथ वितरण किया गया। कलेक्टर महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक किसान तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचे। उन्होंने कृषि विभाग को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सारंगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री कामदा जोल्हे, पूर्व विधायक, श्रीमती कोमल शशि पटेल, सभापति कृषि स्थाई समिति सारंगढ़, श्री ज्योति पटेल जिला-अध्यक्ष भाजपा सारंगढ-बिलाईगढ़, श्रीमती ममता सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़, श्री भैरोनाथ जाटवर जनपद सदस्य सारंगढ़ एवं अन्य जनप्रतिनिधि, तथा श्री इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़, डॉ. वर्षा बंसल अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़, कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा तीनों विकासखण्डों से हजारों की संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Latest