
सारंगढ़। विकासखंड सारंगढ़ के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत भंवरपुर में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, टार्गेटिंग राइस फेलो एरिया अंतर्गत फसल प्रदर्शन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, फसल उत्पादन बढ़ाने एवं लागत कम करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी श्री बोधराम सतनामी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री नारायण प्रसाद लक्षमे, पीएम फसल बीमा योजना से श्री शुभम पटेल, VLSTL कशीश जांगड़े मिट्टी परीक्षण केन्द्र पिपरडूला तथा VLSTL गाताडीह से श्री वेदप्रकाश चंद्रा की उपस्थिति रहेंं। ग्रामीण किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस प्रशिक्षण से किसानों को योजनाओं की सही जानकारी मिली और आधुनिक कृषि अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 🌾





