जांजगीर चांपा

जुआ पकड़ने गई टीम पर बदमाशों ने किया अटैक, भागकर बचाई जान

जांजगीर-चांपाः छत्तीसगढ़ में बदमाशों को हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. जांजगीर-चांपा जिले में जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया.
इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. 2 पुलिस कर्मियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने 15 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

बदमाशों को लगी पुलिस की खबर
घटना को लेकर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने बताया कि बीती रात 3 नवंबर को अड़भाड़ चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि लीमगांव में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, सूचना मिलते ही चौकी के मुंशी पुष्पेन्द्र कंवर, आरक्षक अशोक साहू और आरक्षक हरिराम जांगड़े मौके के लिए निकल गये. लेकिन पुलिस के आने की खबर जुआ खेल रहे बदमाशों को पहले ही लग गई, ऐसे में जैसे ही पुलिस की टीम लीमगांव जुआ फड़ पहुंची तो ज्यादातर जुआरी मौके से भाग निकले. हालांकि फिर भी पुलिसकर्मियों ने काफी मश्क्कत से 4 जुआरियों को पकड़ा जिनमें से एक जुआरी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकाला और गांव के अंदर गया वहां जाकर उसने काफी लोगों को इकट्ठा किया जिसके बाद मौके पर पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया और उनपर हमला कर दिया.

कई पुलिसकर्मी हो गए घायल
ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिससे आरक्षक हरिराम जांगड़े और आरक्षक अशोक साहू बुरी तरह से घायल हो गये. वहीं मुंशी पुष्पेन्द्र कंवर बड़ी मुश्किल से जान बचाकर निकले और चौकी में घटना की सूचना दी. इस बीच पुलिस की गाड़ी को भी जुआरियों ने मिलकर तोड़ दिया. ।

फिलहाल हमले में घायल आरक्षक हरिराम जांगड़े और अशोक साहू की हालत गंभीर बताई जा रही हैं, दोनों को जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने घटना पर अड़भाड़ चौकी में हमला करने वाले 3 जुआरियों पर नामजद व 15 से 50 अन्य लोगों के खिलाफ के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि अब तक किसी भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462
Latest