सारंगढ़
प्रेस क्लब भवन के लिए राशि स्वीकृति पर प्रभारी मंत्री वर्मा का जताया आभार

सारंगढ़। जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के सारंगढ़ आगमन पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्राम गृह में उनसे मुलाकात कर प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने भवन निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने तथा जल्द ही भूमि पूजन किए जाने की अपेक्षा जताई। प्रभारी मंत्री वर्मा ने भी प्रेस क्लब भवन के लिए शीघ्र भूमि पूजन कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, विधायक केरबाई मनहर, जिला सह प्रभारी विद्या सिदार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, महामंत्री अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




