बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार


सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी में पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी पति राजेश साहू ने गमछे से गला घोंटकर अपनी पत्नी कुंती साहू की हत्या कर दी और घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि पत्नी कुंती साहू द्वारा पति को शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर ताना मारने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है।

Related Articles

Latest