सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटित, अध्यक्ष दीपक थवाईत ने किया भूमि पूजन


सारंगढ़। जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ में पत्रकारों के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया जब जिला प्रेस क्लब को भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि आबंटित की गई। यह भूमि जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा प्रदान की गई है।
भूमि आबंटन के उपलक्ष्य में आज जिला प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष दीपक थवाईत ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए भूमि पूजन संपन्न किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्य किशोर मनहर, गौतम बंजारे, रवि तिवारी, राहुल भारती, गोविंद बरेठ, संतोष चौहान, टार्ज़न महेश, योगेश कूर्रे, गोल्डी जोल्हे, हेमंत बंजारे, रोशन वर्मा, संतोष जायसवाल, अशोक मानिकपुरी, प्रशांत प्रधान, कशीश जांगड़े, चुनेश्वर साहू, मुकेश जोल्हे अजय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश खुंटे ने जिला प्रेस क्लब के भवन निर्माण कार्य के लिए ₹21,000/- की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उनके इस सहयोग के लिए जिला प्रेस क्लब परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला प्रेस क्लब का अपना भवन बनने से जिले के पत्रकारों को एक स्थायी मंच मिलेगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों और पत्रकार हितों को और मजबूती मिलेगी।




