सारंगढ़

गांधी जी भरोसा, शास्त्री जी विश्वास : सारंगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा व सम्मान से मनाई गई जयंती


सारंगढ़। प्रतापगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती गरिमामय माहौल में मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं तेलचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। वरिष्ठ नेताओं ने दोनों महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “गांधी जी एक भरोसा हैं तो शास्त्री जी एक विश्वास। इन महान विभूतियों के कार्यों का ऋण हम जन्म-जन्मांतर तक नहीं चुका सकते।”

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, नगर अध्यक्ष पवन अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि गण घनश्याम मनहर, गणपत जांगड़े, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संजय दुबे, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, विष्णु चंद्रा, जिला पंचायत सभापति विनोद भारद्वाज, रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, बिजेंद्र यादव, पार्षद कमल निराला, शशि पटेल, राम सिंह ठाकुर, राकेश सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जयंती समारोह में मौजूद सभी ने गांधी जी और शास्त्री जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Related Articles