राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत ग्राम झुमका, धाराशिव में कृषक प्रशिक्षणः

सरसीवां

राज्य शासन कृषि विभाग के मंशानुरूप एवं उप संचालक कृषि सारंगढ़ बिलाईगढ के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण 4 फरवरी को बिलाईगढ विकास खंड के ग्राम झुमका में एवं 5 फरवरी को ग्राम धाराशिव में आयोजित किया गया जिसमें कृषकों को कम लागत में अधिक आमदनी लेते हुते वैज्ञानिक तकनीकी से खेती करने का गुर सिखाया गया ।रबि सीजन में ग्रीष्मकालीन धान की खेती छोड़कर गेहूं एवं दलहन तिलहन की खेती करने सुझाव दिया गया ताकि कम पानी से अधिक रकबे में दो फसली खेती की जा सके।रबि फसलों की उचित प्रबंधन एवं आगामी खरीफ की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना की किसान हितैशी योजनाओं का विस्तृत जानकारी देते हुते प्रत्येक किसानों को लाभ लेने अपील किये साथ साथ कृषि विभाग से संचालित होने वाले योजनाओं की पूरी जानकारी दी गयी।प्रधान मंत्री सूर्य घर योजना,सौर सुजला ,किसान समृद्धि,शाकम्भरी,जैविक खेती मिशन,कृषि यंत्रीकरण सहित दलहन तिलहन एवं रागी खेती विस्तार आदि की जानकारी दी गयी। दोनों प्रशिक्षण के मौके पर प्रशिक्षक राजमहंत पी के घृतलहरे सेवा निवृत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृष्ण कुमार साहू वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,बी टी एम प्रकाश थवाईत, कृषि सभापति सोनी कुमार टंडन,जनपद सदस्य राजेन्द्र भारती,सरपंच झुमका धनंजय साहू,उप सरपंच विष्णु साहू ,पंच राजेश रात्रे एवं कोमल साहू,मैदानी कृषि अधिकारी कुलदीप नायक,चैतराम बंजारे,उमेंद कुमार साहू,डा नागेन्द्र वर्मा,संत पैंकरा,अश्वनी कैवत्य सहित कृषक बुधराम जांगड़े,रामप्रसाद साहू,आत्माराम साहू,तिलक जाटवर,मुनीराम साहू,भोजराम भारती,साहेब लाल,राधे साहू आदि शामिल रहे एवं प्रशिक्षण से प्रभावित हुये




