ग्राम कोरकोटी मेंआत्मा योजनांतर्गत कृषक संगोष्ठी ,एसडीएम,डीडी ए,जिला सदस्य हुये शामिलः

सारंग सार / बिलाईगढ सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के विकास खंड बिलाईगढ के गांव एवं जिला के सरहद कोरकोटी में कृषि विभाग द्वारा एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजनांतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन 9 फरवरी को किया गया जिसमें सभी कृषकों को ग्रीष्म कालीन धान के बदले दलहन तिलहन फसलें लगाने,मोटा अनाज रागी मक्का कोदो कुटकी लगाने,प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में अपने घर खेतों में सोलर पेनल लगवाने,जैविक खेती की तकनीक अपनाने,अपनी आय दुगुनी करने की विधि,जैविक खाद दवा बनाने की विधि सहित कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रफुल रजक ने कृषि विभाग की योजनाओं का भरपुर लाभ लेने कृषकों को समझाईस दिये।उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने कृषि विभाग में संचालित सभी योजनाओं का विसतृत जानकारी दिये ।प्रशिक्षक के रुप में सेवा निवृत्त कृषि अधिकारी पी के घृतलहरे एवं बी आर यादव ने वैज्ञानिक तकनीकी की विस्तृत जानकारी से कृषकों को अवगत कराते हुते कम लागत से अधिक लाभ कमाने उपाय सुझाये ।धान के बदले अन्य लाभकारी फसलें लेने ,जैविक खाद जैविक दवा बनाने सहित उन्नत कृषि के सभी पहलुओं से अवगत कराये।मौके पर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कुंजाम पटेल,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृष्ण कुमार साहू,बीटीएम प्रकाश थवाईत,उद्यान अधिक्षक एम के भगत,मत्स्य निरीक्षक कुंती सोनवानी,सरपंच श्रीमती यशोदा सम्पत चौहान उप सरपंच प्रमिला हरिशंकर पटेल,पंच लोकनाथ पटेल हेमंत पटेल सहित गांव के कृषक एवं कृषि विभाग के सभी मैदानी अमले भारी संख्या में शामिल रहे।




