रायगढ़

विदाई समारोह मे सम्मिलित हुवे जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौहान


छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ रायपुर के प्रांताध्यक्ष श्री बिन्देश्वर राम रौतिया जी का अर्द्धवार्षिकी पूर्ण होने पर उनके निवास रायगढ़ के नगर पालिका भवन ऑडिटोरियम हाल मे सेवानिवृत विदाई कार्यक्रम रखा गया था।
आदणीय कमल वर्मा जी (प्रदेश संयोजक )कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायपुर के अध्यक्षता मे विदाई कार्यक्रम रखा गया।
मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व विधायक आदणीय विजय अग्रवाल जी के कर कलमो से कार्यक्रम की रूप रेखा दिया गया।
इस कार्यक्रम मे तमाम छत्तीसगढ़ के अनेक संगठन से आये प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारिणी पदाधिकारी, संभागीय अध्यक्ष कार्यकारिणी पदाधिकारी अति विशिष्ट अतिथि रहे एवं छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ मे समस्त प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त संभाग के समस्त कार्यकारिणी, एवं सभी जिलों से आये समस्त जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी विशिष्ट अतिथि रहे एवं रायगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक (आजाक), कार्यकारिणी एवं हजारों की संख्या मे  समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि के हाथो माँ सरस्वती की छायाचित्र मे दीप प्रजलन, माल्यापर्ण अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कमल वर्मा जी द्वारा ससम्मान शाल श्रीफल एवं मोमेंटो से विदाई किया गया। उपस्थित समस्त साथियो द्वारा भी शाल श्रीफल,माला,बुके, गिफ्ट इत्यादि भेट किया गया, एवं जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से छ. ग. लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौहान एवं अन्य साथी शाल, श्रीफल,गिफ्ट, रामायण, बुके, पुष्पहार एवं उनकी स्वयं की छायाचित्र सप्रेम भेट कर उत्तम स्वास्थ्य लाभ एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे चरण स्पर्श कर विदाई किया गया जिसमे सुधीर चौहान, रोहित सिदार, विनोद चौहान एवं सुनील यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest