रायपुर

किसानों को 2800 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा धान की कीमत, सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोवर्धन पूजा के दिन किसानों के हित के लिए बड़ा बयान दिया है. सीएम भूपेश ने कहा कि चुनाव आने तक 2800 रुपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी होगी.
भूपेश ने कहा कि पूरे देश में कहीं भी 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान ख़रीदी नहीं हो रही है. 1900 रुपए समर्थन मूल्य का और बाक़ी अंतर की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हम किसानों को दे रहे हैं।

सीएम भूपेश ने किसानों से कहा कि पैरा को जलाना नहीं है, बल्कि पैदा गौठानों में दान करना है. छत्तीसगढ़ में 2500 से ऊपर समर्थन मूल्य में धान खरीदा जा रहा है. जबकि दूसरे राज्य में बहुत कम रेट में धान खरीदी की जा रही है. सीएम ने कहा कि आने वाले चुनाव में 2800 रुपए धान की कीमत हो जाएगी. सरकार आपकी मदद कर रही है, तो आपको भी प्रदूषण कम करना है और प्रकृति को बचाना है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest