आदिवासी कांग्रेस में संगठन विस्तार, जिले के सात ब्लॉकों में नए अध्यक्ष नियुक्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में आदिवासी कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने सात ब्लॉकों के लिए नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार द्वारा जारी आदेश में संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव के मार्गदर्शन एवं संगठन की भावना के अनुरूप यह नियुक्तियां की गई हैं।
नियुक्ति सूची के अनुसार सारंगढ़ शहर से विजय सिदार, सारंगढ़ ग्रामीण से दिलेश्वर सिदार, बरमकेला से बाबूलाल सिदार, उल्लेखर-कोसीर से रवि सिदार, बिलाईगढ़ से किशोर कुमार सिंह, सरसीवा से विजय सिदार तथा सरिया से राजकुमार सिदार को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की है। संगठन ने विश्वास जताया है कि नई टीम के गठन से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।




