जिला शिक्षा अधिकारी ने किया पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रावन का औचक निरीक्षण

सरसींवा। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से दिनांक 31/07/2026 को जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे. आर. डहरिया ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पेंड्रावन का औचक निरीक्षण किया और हर छोटी बड़ी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया । शाला में सभी शिक्षक उपस्थित थे और कक्षा अध्यापन भली भांति हो रहा था। शासकीय रिकॉर्ड जैसे बच्चों का अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, मिड डे मील, शिक्षक दैनंदिनी आदि की जांच अधिकारी के द्वारा किया गया । इसके साथ ही मिड डे मील के भोजन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता , पानी की व्यवस्था और साफ सफाई को परखा । उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों के लिए भयमुक्त और स्वच्छ वातावरण होना बेहद जरूरी है । निरीक्षण के दौरान स्कूल की बेहतरीन व्यवस्थाएं साफ सफाई और पढ़ाई का माहौल देखकर जिला शिक्षा अधिकारी बेहद खुश नजर आए । उन्होंने शाला प्रबंधन की जमकर सराहना की । उसके पश्चात अधिकारी सीधे कक्षा में पहुंचे जहां उन्होंने शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके को देखा, शिक्षा स्तर को जांचने के लिए उन्होंने स्वयं छात्रों से कुछ सवाल भी पूछे बच्चों ने जिस आत्मविश्वास और सटीकता से जवाब दिए उससे अधिकारी काफी प्रभावित हुए उन्होंने छात्रों के ज्ञान और शिक्षकों के मेहनत की विशेष रूप से तारीफ की, साथ में कमजोर बच्चों को अलग से बैठाकर उपचारात्मक शिक्षण के रूप में अध्यापन कराने निर्देशित किये । शाला प्रबंधन ने जिला शिक्षा अधिकारी को भविष्य में शिक्षा स्तर को बनाए रखने का भरोसा दिलाया ।


