कोसीर में बौद्ध भिक्षुओं ने निकाली धम्म रैली, दिया समानता का संदेश

कोसीर। कोसीर नगर के स्थानीय बौद्ध बिहार में चल रहे 15 दिवसीय श्रामणेर शिविर के समापन पर बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म रैली निकालकर भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और समानता के संदेश गांव-गांव तक पहुंचाए।
बुद्ध बिहार से हृदय स्थल तक रैली
शिविर में अलग-अलग स्थानों से आए धम्म भिक्षु शामिल हुए। भगवान बुद्ध के अनुयायियों ने बुद्ध बिहार से रैली शुरू की जो नगर के हृदय स्थल तक पहुंची। वहां बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारे लगाए गए और भगवान बुद्ध के संदेशों का वाचन किया गया।
“संविधान में सबको समानता का अधिकार” – भदंत बुद्धघोष
हृदय स्थल पर बौद्ध बिहार के भंते भदंत बुद्धघोष ने संबोधित करते हुए कहा, _”शहर और गांव में ऊंच-नीच का भेदभाव हो सकता है, लेकिन बाबा साहब के संविधान में सबको समानता का अधिकार है। भगवान बुद्ध ने भी समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश दिया था। हमें उसे अपने जीवन में उतारना होगा।”_
उन्होंने युवाओं से बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों को अपनाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
15 दिवसीय शिविर संपन्न
कोसीर के बौद्ध बिहार में आयोजित श्रामणेर शिविर में धम्म, विनय और ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं रैली में शामिल हुए।




