मोना स्कूल बरमकेला के 8 छात्रों ने जिले के टॉप-10 में बनाई जगह, प्रदेश मेरिट में भी हेमंत पटेल ने लहराया परचम

सारंगढ़। सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन करते हुए मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के 8 छात्र-छात्राओं ने जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। 10वीं के छात्र हेमंत पटेल ने 97.50% अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 10वां और जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

10वीं में मोना स्कूल का दबदबा
- हेमंत पटेल – 97.50% – प्रदेश में 10वां, जिले में पहला स्थान
- गोपी पटेल – 96.83% – जिले में चौथा स्थान
- लिसा पटेल – 96% – जिले में सातवां स्थान
- मनीषा नायक – 95.67% – जिले में नौवां स्थान
12वीं में भी बेटियों ने मारी बाजी

- पूनम पटेल – 95.40% – जिले में दूसरा स्थान
- लक्ष्मी चौधरी – 95.20% – जिले में तीसरा स्थान
- लीना वर्मा व प्रेमसागर पटेल – 94.60% – जिले में संयुक्त छठा स्थान
सम्मान समारोह में ये रहे मौजूद
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के साथ डीईओ इंद्रजीत बर्मन, डीईओ जे.आर. डहरिया, बीईओ बरमकेला मुकेश कुर्रे, एबीईओ एस. ठाकुर, शास. उ.मा. शाला हरदी की प्राचार्या व्ही. ठाकुर, मोना मॉडर्न स्कूल के संचालक अमितेश केशरवानी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और पालकगण उपस्थित रहे।
मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के इस शानदार परिणाम से पूरे बरमकेला क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संस्था के 8 छात्रों का एक साथ टॉप-10 में आना स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।




