बिलाईगढ़

बीआरसीसी श्री फणेन्द्र सिंह नेताम का विदाई सह सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

बिलाईगढ़। विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) बिलाईगढ़, श्री फणेन्द्र सिंह नेताम के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री फणेन्द्र सिंह नेताम जी, अध्यक्षता श्री एस एन साहू बीईओ बिलाईगढ़, विशिष्ट अतिथि श्री डी.पी. सोनी एबीईओ, श्री आर के भोई एबीईओ बिलाईगढ़, श्री मती प्रेमलता नेताम पूर्व अध्यक्ष रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने श्री फणेन्द्र सिंह नेताम के दीर्घ,अनुकरणीय एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके कुशल नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व, कार्यनिष्ठा एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।वक्ताओं ने कहा कि श्री नेताम ने अपने सेवाकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यालयों के मार्गदर्शन तथा शिक्षकों के समन्वय में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनका कार्य, व्यवहार एवं नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
समारोह के दौरान श्री नेताम का शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समन्वयक साथियों ने अपने संस्मरण साझा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अपने उद्बोधन में श्री फणेन्द्र सिंह नेताम ने सभी अधिकारियों, सहकर्मियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा काल के दौरान मिला सहयोग, स्नेह एवं विश्वास उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने सभी से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करते रहने का आह्वान किया। मंच का कुशल संचालन डाबर साहू ने किया।कार्यक्रम दौरान भागवत प्रसाद साहू छग संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, डाबर सिंह साहू ब्लॉक अध्यक्ष सह जिला सचिव समन्वयक संघ बिलाईगढ़, बुद्धेश्वर कश्यप, अमित केशरवानी,अभिनव नारंग,मुकेश राकेश,प्रकाशमणि देवांगन, चैतन्य कुमार साहू,भगवान प्रसाद दुबे, जगदीश साहू, कोमल साहू, विनोद भैना, चुनुक जाटवर, वेद पटेल, सतीश पटेल, मनोज कश्यप,कुमार भारतीय, गौरी शंकर कर्ष,कलेश्वर साहू, नारायण तोमर, दिनेश साहू, छगन बंजारे,भरत चंद्रा, मुरली प्रजापति,वेद देवांगन, विजय साहू ,बरदायक सर, टी आर सिदार,कमलेश साहू ऑपरेटर, दुष्यंत साहू, गोपाल साहू, जितेंद्र,अजीत पटेल बीआरपी, जितेंद्र पाटले, छबि केवर्त, अनिल टंडन, वाडेकर समन्वयक,अरविंद खूंटे, भरतलाल साहू, कुशल मीरी, विजय वर्मा , नारायण चौधरी,तिलक साहू,आदि शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्राचार्य, समन्वयक,शिक्षक, कार्यालय कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest