सारंगढ़

नव नियुक्त सहायक संचालक से दिव्यांग बच्चों ने की सौजन्य मुलाकात

सारंगढ़। सारंगढ़ नव सृजित जिला बनने के बाद से समाज कल्याण विभाग जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ अधिकारी प्रभार में रहे ।लंबे अर्से बाद यहां पिछले दो सप्ताह पहले 13 जुलाई को नव पदस्थ सहायक संचालक मुकेश प्रधान ने अपनी पदभार ग्रहण कर ली है । समाज कल्याण विभाग को युवा को कमान दी गई है । सारंगढ़ नगर के स्थानीय प्रांजल दिव्यांग विशेष विद्यालय के बच्चे और संस्था के प्रमुख हिरा देवी निराला ,शिक्षक प्रांजल ने समाज कल्याण विभाग के युवा अधिकारी सहायक संचालक मुकेश प्रधान से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किए ।वही सहायक संचालक को अपने संस्था में आने का निमंत्रण दिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से मिलकर बच्चों से खुशी जाहिर किए । प्रांजल दिव्यांग विशेष विद्यालय पिछले दो दशक से सारंगढ़ में संचालित है ।इस संस्था में दिव्यांग बच्चे रहते है यह संस्था सरकार की अनुदान के द्वारा संचालित होती है । बच्चे यहां रहकर पढ़ते है और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ी जाती है । समाज कल्याण विभाग की विशेष मार्गदर्शन और सरकार की योजनाओं से यह संस्था आगे बढ़ रही है ।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के ग्रामीण अंचल से लेकर शहर के दिव्यांग बच्चे यहां रहते हैं । संस्था प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हिरा देवी निराला यहां बच्चों का भविष्य गढ़ रही है। वहीं स्कूल में शिक्षा उन्हें बेहतर शिक्षा दे रहे हैं । सारंगढ़ नगर के लिए यह गौरव का विषय है ।जहां दिव्यांग बच्चों को उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार की अनुदान योजना से पहचान मिल रही है ।शिक्षकों के अथक प्रयास से अपना पहचान बना रहे हैं

Related Articles

Latest