सारंगढ़

मुख्यमंत्री की घोषणा सिर्फ झूठा आश्वासन” – फूल कुमार विश्वकर्मा

कोसीर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा को डेढ़ साल बीते, अब तक पहल शून्य

भाजपा की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, कांग्रेस ने किया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप

सारंगढ़। सारंगढ़-विलाईगढ़ जिले के सबसे बड़े गांव ऐतिहासिक नगरी कोसीर में स्वास्थ्य सुविधा की मांग लंबे अरसे से उठ रही है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2025 में सारंगढ़ प्रवास के दौरान कोसीर क्षेत्रवासियों को 60 हजार जनसंख्या के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की बड़ी सौगात देने की घोषणा की थी।

घोषणा के बाद कोसीर क्षेत्रवासियों में काफी खुशी थी। लोगों ने जश्न मनाते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी ज्ञापित किया था। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी घोषणा धरातल पर नहीं उतरी।

ब्लॉक कांग्रेस सचिव एवं कांग्रेस के युवा हस्ताक्षर फूल कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि अब भाजपा की कार्यशैली पर दिन-प्रतिदिन सवाल उठने लगे हैं। राज्य के मुखिया की घोषणा को डेढ़ साल हो गया, आज तक कोई पहल नहीं हुई। इससे साफ है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

फूल कुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल लोगों को झुनझुना पकड़ाने का काम करती है। बड़ी आबादी वाले कोसीर क्षेत्र के साथ छलावा किया जा रहा है। घोषणा के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।

Related Articles

Latest