छत्तीसगढ़सारंगढ़

दानसरा रोड पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों कि हालत गंभीर


सारंगढ़ के दानसरा रोड पर सी.पी.एम.  कार्यालय के सामने दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बरमकेला की ओर से आ रहे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जो इस समय बेहोश अवस्था में हैं।
वहीं दूसरी बाइक पर सी.पी.एम. के दो छात्र एवं एक छात्रा सवार थे, जो कॉलेज से दानसरा की ओर जा रहे थे। इस बाइक सवारों को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन हल्की चोटें लगी हैं।

Related Articles

Latest