बारिश से हुई फसल क्षति का मुआवजा दे सरकार – योगेश्वर चंद्राकर

महासमुंद: पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से असमय बारिश से हुई किसानों की फसल हानि के लिए शीघ्र क्षतिपूर्ति जारी करने की मांग की है।
किसान नेता ने कहा कि जहां बारिश के मौसम में बारिश न होने से पूरे क्षेत्र में अकाल की स्थिति है फिर तना छेदक, माइट और भूरा माहो ने किसानों की फसल को बर्बाद करने में कोई कसर नही छोड़ी।
कोरोना महामारी के इस विषम परिस्थितियों के बीच किसानों ने कर्जा कर दवाइयों का छिड़काव कर फसल बचाने का प्रयास किया।
और अब जब हरहुना और सरना जैसे धान खेतों में जोरो से कटाई के दौर में है, ऐसे में रविवार को हुई छह घंटे से ऊपर की असमय बारिश ने किसानों की रही सही फसल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
जहां एक ओर खेतों में कटी फसल पानी मे डूब गए है। वही खलिहानों में मिजाई हुई फसल खरीदी में हुई एक माह के देरी के चलते भीगे पड़े हैं। धान की फसल अंकुरित होने की स्थिति में आ गए है और जो फसल कटे नही है उन खेतों में धान के पौधे झुककर पानी मे डूब गए हैं।
जिनसे पानी नही निकलने की स्थिति में अंकुरण आने की पूरी संभावना है। ऐसे में सरकार को चाहिए शीघ्र स्थिति का सम्बंधी अधिकारियों से आकलन कर प्रभावित क्षेत्र के किसानों को क्षतिपूर्ति जारी करें।
वही केंद्र सरकार से भी फसल बीमा कंपनियों को निर्देशित करते हुए फसल क्षति का आंकलन कर बीमा राशि जारी कराने का निवेदन किया है।




