सारंगढ़। 15 दिसंबर 2025 सोमवार को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा कनकवीरा ग्राम जो की आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है एवं वहा की प्रसिद्ध मंदिर मां विध्वंसिनी के प्रांगण में 150 नग कंबलों का एवं गर्म कनटोप का वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ उपस्थित थे इन्हीं के करकमलो द्वारा एवं कंबल दानदाताओं के द्वारा कंबलों का वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में सभी ग्रामीण प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य ,महेंद्र अग्रवाल संगीत सिंह ठाकुर ,घनश्याम बंसल, संजय अग्रवाल सालर समीर सिंह ठाकुर पदम अग्रवाल ,विकास थवाईत, उपस्थित थे साथ ही मंच संचालन का श्रेय प्रसिद्ध नेता रामकुमार थूरिया ने किया।
कंबल एवं गर्म कपड़े के अलावा बिस्कुट चॉकलेट का भी वितरण किया गया सभी ग्रामीण काफी खुश नजर आए आदरणीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ चेंबर सारंगढ़ की भूरी भूरी प्रशंसा की

