सारंगढ़: सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की भगवत चरणों मे भक्ति अंचल में छुपी नही है। भगवत कथा,माँ दुर्गा पूजन,धार्मिक आयोजन के साथ नवधा भक्ति में शिरकत कर श्रद्धा सुमन अर्पित करना मानो दैनिक रूटीन सा बन गया है।
पूरे विधानसभा क्षेत्र में शायद ही कोई ग्राम बचे हों जहां उन्हें आमंत्रित किया गया हो और पार्टी की आवश्यक कार्य न पड़े तो नही पहुंचे हों। ऐसे में जब बात अपने विधायक प्रतिनिधि के गृह ग्राम और अखंड नवधा रामायण की भक्ति गंगा में नहाने की हो तो भक्तिमयी उत्तरी गनपत जांगड़े और अनिका विनोद भारद्वाज का पधारना सुनिश्चित है।
विधायक प्रतिनिधि नरेश चौहान ने की पुष्टि:- बीडीसी, एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश चौहान ने सारंग सार को बताया कि उनके गृह ग्राम बोरीदा में 1 नवंबर से अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ हुवा है, जिसमे आज 06 नवम्बर को कथा श्रवण एवं पूजन हेतु सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े,जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति अनिका विनोद भारद्वाज समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

