छत्तीसगढ़

वनांचल क्षेत्र के बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने किया शालाओं का निरीक्षण

धमतरी: नगरी विकासखण्ड के वंनाचल क्षेत्रों में स्थित शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए तथा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने हेतु दिनांक 27 नवम्बर 2021 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने विकास खण्ड नगरी के विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया – प्राथमिक शाला देवपुर माध्यमिक शाला देवपुर प्राथमिक शाला उमावि- देवपुर, प्राथमिक शाला मुकुंदपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने संस्था के प्राचार्य ,प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए उत्तम रूप से शाला संचालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान बच्चों से उनके विषय आधारित सवाल पूछें एवं बच्चों को नियमित रूप से पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया । वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखण्ड नगरी के सभी शालाओं में बच्चों को गुणवत्तायुक्त निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति लाने के कार्य किये जा रहे हैं।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest