सारंगढ़

पूर्व विधायक पदमा मनहर के पूर्व विधायक प्रतिनिधि कमल यादव ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

टिकट वितरण से क्षुब्ध होकर नगर कांग्रेश के सचिव कमल यादव ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

जिलाध्यक्ष प्रभारीयो से रुष्ट, वार्ड नंबर 1 कुटेला में कमल के साथ सैकड़ों बूथ कार्यकर्ताओ ने दिया इस्तीफा

सारंगढ़: नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 1 कुटेला से कॉन्ग्रेस नेताओं के इस्तीफे की खबर से पूरे नगर में कोहराम सा मच गया है। इस्तीफे की खबर आग की तरह सोशल मीडिया और नगर के कई वार्डों में फैल रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं का इस्तीफा वार्ड नंबर 1 में बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने और गलत टिकट वितरण को लेकर दिया गया है इस्तीफा दे रहे कांग्रेस नेताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार एवं कांग्रेस के प्रभारी तथा जोन प्रभारियों पर ग्रामीण प्रत्याशी को शहर में लाकर पैराशूट लैंडिंग कराने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 1 बहुत ही हॉट सीट माना जा रहा है। जहां भाजपा से सविता अरविंद हरिप्रिया कांग्रेस से सरिता मल्होत्रा और तीन अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है कांग्रेस से अनुसूचित जाति मुक्त सीट के लिए कुटेला के स्थानीय प्रत्याशी कमल कांत निराला (चाटू) ने महीनों से तैयारी की थी और कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में पार्टी से टिकट की मांग की थी। कमल कांत निराला (चाटू) कॉलेज चुनाव तथा बड़े चुनाव में कांग्रेस के झंडा बरदार रह चुके हैं वही चुनावी सर्वे हो या फिर मतदाताओं की पसंद या बूथ के पदाधिकारियों की रायशुमारी सब में सशक्त दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए। यहां तक कि इसी वार्ड के दो अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी से टिकट की मांग की थी मगर सभी को नजरअंदाज करने के बाद पार्टी आलाकमान ने सीधे ग्रामीण अंचल से आई बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दिया। गौरतलब हो कि कांग्रेस समर्थित उक्त प्रत्याशी का नाम वार्ड नंबर 2 में जुड़ा है जिन्होंने वार्ड नंबर 2 से टिकट की मांग की थी और जब वहां पलड़ा कमजोर दिखा तो वार्ड नंबर 1 में आवेदन किया।

सुत्रों के अनुसार जन चर्चा है कि यह टिकट पार्टी के आलाकमान नेता के कहने से दिया गया है एक और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने विधान सभा चुनाव के पूर्व से लेकर अब तक सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों की पसंद को महत्व देने की बात की है वहीं दूसरी ओर जनता जनार्दन बूथ कमेटी और जमीनी कार्यकर्ताओं के पसन्द को साफ तौर पर अनदेखा करना भूपेश बघेल जी और कांग्रेस की सरकार पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है जो वार्ड नंबर 1 के साथ पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त वार्ड में कार्यकर्ताओं को धमकी चमकी और प्रशासन का भय भी दिखाने की चर्चा सामने आ रही है, जिसे लेकर स्वयं कई कांग्रेसी कार्यकर्ता में भय का माहौल व्याप्त है। जिसे लेकर पार्टी के कद्दावर नेता श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर के पूर्व विधायक प्रतिनिधि कमल यादव नगर कांग्रेस के सचिव ने अपने साथियों के साथ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल को इस्तीफा सौंपा है। उक्त विषय को लेकर कुटेला वार्ड नंबर 1 के वार्ड में आम जनता और कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है वही वार्ड के कांग्रेसी प्रत्याशी और आला नेताओं के विरुद्ध बहुत ही रोष का माहौल है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest