कोसीर

जन जागरूकता के लिए कोसीर पुलिस ने ग्राम गायदरहा में लगाया जन चौपाल

सारंगढ: पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार आज दिनांक 2/12/2021 को कोसीर पुलिस ने ग्राम गायदरहा में जनजागरूकता चौपाल लगाकर नागरिकता कानून और अन्य विषयों की जानकारी जनता को दी। पुलिस जनजागरूकता चौपाल, लगाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को नागरिकता कानून, नशे से बचने, साइबर अपराध, मोटर वाहन अधिनियम के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जनजागरूकता सम्बन्धी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त पुलिस द्धारा देश की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैलाने हेतु अनुरोध किया गया। एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपील की गयी। जन चौपाल लगाये जाने के उद्देश्य के अनुरूप कोसीर थाना प्रभारी द्वारा गायदरहा में लगभग 110 लोगो की उपस्थिति में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गई उनके समस्याओं के निवारण के लिये आवश्यक पहल किया गया तथा ग्रामवासियों को साइबर क्राइम से संबंधित अपराध एवं उससे बचाव के उपाय बताए गए । पास्को एक्ट एवं गुड़ टच बैड टच के संबंध में जागरूक किया गया एवं बताया गया कि पास्को एक्ट में त्वरित कार्रवाई करने पुलिस प्रतिबद्ध है । साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दिया गया साथ ही बाहर से आने वाले फेरी वालों से भी सावधान रहने बताया गया थाना प्रभारी कोसीर द्वारा जन चौपाल के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम, बैंक खाते, एटीएम नम्बर कार्ड नम्बर नहीं बताने का सुझाव दिया गया तथा अवैध शराब ,जुआ, सट्टा,गांजा,पर प्रतिबंध लगाने हेतु गांव में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए एवं महिला संबंधी अपराध की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया थाना प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं को सोशल साइट फेसबुक से फेक कॉल से बचने के लिए उपाय एवं सुझाव दिया। इसी प्रकार थानाक्षेत्र अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों में अपराधों के प्रति जागरूकता लाये जाने का प्रयास जारी है। किसी प्रकार का शिकायत प्राप्त नहीं हुआ हैं शिकायत होने पर लिखित या मौखिक रूप से बताने बोला गया।पुलिस जन चौपाल में कोसीर थाना से HC आरती दास महंत,आर. सुरेश बर्मन, जीतराम लहरे,दिलेश्वर नेताम,पुष्पा नारंग,ग्राम पंच, गाँव के प्रतिष्ठित व्यक्ति,बुजुर्ग, महिलाएं, स्कूली बच्चें एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहें।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest