सारंगढ़

ग्राम पंचायत बोरीदा में पुलिस जन चौपाल जनजागरूकता अभियान हुआ सम्पन्न

कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत आयोजित पुलिस जन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम में एस पी अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश तथा थाना प्रभारी व प्रधान आरक्षक आरती दास महंत, जीत राम लहरे ,प्रमिला भगत ,सुरेश महंत, द्वारा ग्राम पंचायत बोरीदा के नागरिकों को वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम ,ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।

कोसीर थाना से प्रधान आरक्षक आरती दास महंत ,जीत राम लहरे द्वारा उपस्थित महिला एवं बच्चों को महिला अपराधों एवं गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी ऐसे अपराधों को बढ़ने न देकर इसका विरोध करने की समझाइश दी गई।उपस्थित जन समूह को यातायात के नियमों का पालन करने तथा क्षेत्र में अवैध शराब ,जुआ सट्टा पर कार्यवाई करने पुलिस को सूचना देने प्रोत्साहित किया गया।

जन चौपाल कार्यक्रम में थाना कोसीर द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया एवं ग्रामीणों की कुछेक समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया है कार्यक्रम में ग्राम बोरीदा के जनपद सदस्य नरेश चौहान सरपंच व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest